पीएमके नेता अंबुमणि रामदास ने कर्नाटक में तीन तमिलों की हत्या की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से मांग की है कि पीड़ित परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।
रामदास ने इस मामले में विरोधाभासी जानकारी सामने आने का हवाला देते हुए घटना की सीबीआई जांच कराने की भी मांग की है।


