कर्नाटक के वन क्षेत्र में राज्य के वन विभाग द्वारा तीन तमिलों की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना ने गंभीर आक्रोश पैदा कर दिया है। डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और तमिलनाडु सरकार से इस मामले में अपना कड़ा विरोध दर्ज कराने की मांग की है।
स्टालिन ने कहा कि मेकेदातु मुद्दे की तरह इस मामले में भी तमिलनाडु सरकार को चुप नहीं बैठना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से इस घटना पर तत्काल और उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

