तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने राज्य विधानसभा में फसल ऋण माफी को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है। मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई उच्च स्तरीय बैठक में इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई थी, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया।
नई घोषणा के अनुसार, एक लाख रुपये तक का फसल ऋण लेने वाले किसानों को अधिकतम 75 हजार रुपये तक की छूट दी जाएगी। इसके अलावा, जिन किसानों ने 75 हजार रुपये तक का ऋण लिया है, उनका पूरा कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

