कावेरी नदी से तमिलनाडु को निर्धारित जल छोड़ने का निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने कर्नाटक सरकार से सवाल किया कि राज्य कावेरी का उचित पानी क्यों नहीं छोड़ रहा है।
कर्नाटक सरकार ने अदालत को बताया कि मौजूदा साल सूखाग्रस्त है, इसके बावजूद वर्तमान में 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। साथ ही, कर्नाटक ने तमिलनाडु पर मेकेदातु बांध परियोजना में बाधा डालने का आरोप भी लगाया है।

