तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने राज्य के सभी विधायकों को सरकारी कार उपलब्ध कराने की घोषणा की है। विधानसभा में नियम 110 के तहत इस निर्णय की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सभी विधायकों को यह सुविधा प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि इन वाहनों के रखरखाव, ईंधन खर्च और ड्राइवर के वेतन के लिए विधायकों को हर महीने 75,000 रुपये का वाहन भत्ता भी दिया जाएगा।

