श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में भारतीय टीम ने 165 रनों से शानदार जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में भारत ने अपनी पहली पारी में 462 रन और दूसरी पारी में 193 रन बनाए थे।
जीत के लिए 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम मैच के अंतिम दिन 206 रनों पर ही सिमट गई। इस तरह भारतीय टीम ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।



