बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टार्क ने अपनी सटीक गेंदबाजी से महज 22 गेंदों में 5 विकेट चटकाकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी।
स्टार्क की घातक गेंदबाजी के आगे बांग्लादेशी बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम अपनी पहली पारी में केवल 64 रनों पर ढेर हो गई।



