ली मैन्स कार रेसिंग प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे अभिनेता अजित कुमार की कार अचानक अनियंत्रित होकर ट्रैक पर घूम गई। यह घटना तब हुई जब रेस के दौरान उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक के किनारे जाकर रुक गई।
इस दुर्घटना में अभिनेता अजित कुमार बाल-बाल बच गए। राहत की बात यह रही कि उन्हें कोई चोट नहीं आई और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं।


