तमिलनाडु के प्रमुख पर्यटन स्थलों ऊटी और कोडैकनाल में जल्द ही रोप-वे सुविधा शुरू की जाएगी। नीलगिरी जिले के ऊटी और डिंडीगुल जिले के कोडैकनाल में इस परियोजना को लागू करने के लिए आवश्यक व्यवहार्यता रिपोर्ट पहले ही प्राप्त हो चुकी है।
राज्य के पर्यटन मंत्री राजेश्वर कुमार ने इस बात की घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि इस परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए अब आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


