भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने श्रीनगर में एक बयान देते हुए जम्मू-कश्मीर को भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है। इस बयान को अमेरिका की नीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि अब तक इस मुद्दे पर अमेरिका ने तटस्थ रुख अपना रखा था।
विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिकी राजदूत का यह स्पष्ट रुख जम्मू-कश्मीर के संदर्भ में अमेरिका की बदलती कूटनीतिक स्थिति को दर्शाता है। इससे पहले इस विषय पर अमेरिकी प्रशासन की ओर से इतनी स्पष्ट टिप्पणी नहीं की गई थी।

