तमिलनाडु विधानसभा में डीएमके ने अंबेडकर विदेश शिक्षा योजना को लेकर सवाल उठाए। पार्टी ने आरोप लगाया कि मलेशिया में पढ़ाई कर रहे छात्र भारतीदासन को इस योजना के तहत मिलने वाली निर्धारित छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है, जबकि उन्हें सालाना 5 लाख रुपये की शिक्षण शुल्क सहायता मिलने का प्रावधान है।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए वन्नियरसु ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर इस मामले में गलत जानकारी फैलाई जा रही है।

