डीएमडीके विधायक प्रेमलता विजयकांत ने विधानसभा में वृद्धाचलम को मुख्यालय बनाकर एक नया जिला बनाने की मांग की है। उन्होंने सरकार से इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया है।
प्रेमलता विजयकांत ने बताया कि तिट्टाकुडी, नेवेली और वृद्धाचलम के निवासियों को जिला मुख्यालय कुड्डालोर तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। लोगों की इस परेशानी को देखते हुए उन्होंने वृद्धाचलम को अलग जिला घोषित करने की मांग दोहराई है।


