दक्षिण भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने नीट (NEET) प्रवेश परीक्षा से छूट देने की पुरजोर मांग की है। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के कारण ग्रामीण और गरीब पृष्ठभूमि के छात्र सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट के बजाय 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा के अंकों को आधार बनाया जाए। उन्होंने इस व्यवस्था को छात्रों के लिए अधिक न्यायसंगत बताते हुए इसे लागू करने की अपील की।

