कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने दक्षिण क्षेत्रीय मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि जल बंटवारे के विवादों से आगे बढ़कर जल सहयोग की दिशा में कदम बढ़ाया जाए।
उन्होंने जोर देकर कहा कि कर्नाटक अन्य राज्यों के अधिकारों का सम्मान करता है। शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि समानता, पारदर्शिता और आपसी सहयोग ही कर्नाटक की मुख्य नीतियां हैं, जिनके आधार पर राज्य अपनी जल संबंधी कार्यप्रणाली को संचालित कर रहा है।

