केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना महाबलीपुरम का प्रस्तावित दौरा रद्द कर दिया है। दक्षिण भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के बाद वे सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
इससे पहले कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री को महाबलीपुरम के तटीय मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करनी थी। हालांकि, अंतिम समय में अपने दौरे में बदलाव करते हुए उन्होंने महाबलीपुरम जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया और दिल्ली लौट गए।

