कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने स्पष्ट किया है कि मेकेदातु बांध परियोजना का मुख्य उद्देश्य बेंगलुरु शहर की पेयजल आवश्यकताओं को पूरा करना है। दक्षिण भारतीय राज्यों के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने यह जानकारी दी।
शिवकुमार ने कहा कि इस बांध से बेंगलुरु की जरूरतों के लिए केवल 5 टीएमसी पानी का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि परियोजना के बाद शेष बचा हुआ पानी तमिलनाडु को उपलब्ध कराया जाएगा।

