केंद्र सरकार ने विदेशों से चीनी के आयात पर पूर्ण कर छूट देने का निर्णय लिया है। त्योहारी सीजन के दौरान चीनी की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से सरकार ने यह कदम उठाया है।
इस निर्णय के तहत 31 अक्टूबर तक 10 लाख टन चीनी के आयात पर कोई कर नहीं लगेगा। उल्लेखनीय है कि भारत 10 वर्षों के अंतराल के बाद फिर से चीनी का आयात करने जा रहा है।

