पेरू के दक्षिणी एंडीज पर्वत श्रृंखला में गुरुवार को 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप महसूस किया गया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, यह भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजे आया और इसका केंद्र 66.7 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
भूकंप का केंद्र अयाकुचो क्षेत्र के पारिनाकोचास प्रांत में उपाहुआचो से 38 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में दर्ज किया गया। इका और अरेक्विपा सहित कई इलाकों में झटके महसूस किए गए। फिलहाल अधिकारियों को किसी भी प्रकार के नुकसान की तत्काल सूचना नहीं मिली है। उल्लेखनीय है कि पेरू प्रशांत महासागर के 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र में स्थित है, जहां भूकंपीय गतिविधियां अक्सर होती रहती हैं।






