तमिलनाडु विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। इस दौरान सीटीआर निर्मल कुमार ने मंत्री सेंथिल बालाजी को 'करूर कंपनी का मालिक' कहकर संबोधित किया। इसके जवाब में उदयनिधि स्टालिन ने निर्मल कुमार को 'संगी मंत्री' कहा, जिस पर पलटवार करते हुए निर्मल कुमार ने उन पर 'बाथरूम में तीन घंटे बैठने' का तंज कसा।
इस बहस के बीच उदयनिधि स्टालिन ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि सदन की कार्यवाही से टिप्पणियों को हटाने के बावजूद ये बातें सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। साथ ही, विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने यह भी घोषणा की कि डीएमके के सभी 59 विधायक सरकार द्वारा आवंटित कारों को स्वीकार नहीं करेंगे।


