तमिलनाडु विधानसभा में उस समय हड़कंप मच गया जब डीएमके विधायक मुथुराजा अपनी पिछली सीट से उठकर आक्रामक अंदाज में हाथ हिलाते हुए सदन की अगली कतारों की ओर दौड़ पड़े। इस घटना ने सदन में तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी।
विधानसभा अध्यक्ष प्रभाकर ने इस व्यवहार पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसा करने वाले सदस्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

