तमिलनाडु विधानसभा में डीएमके विधायक सेंथिल बालाजी ने कहा कि वे सदन में चुप रहने के लिए नहीं आए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब उनकी आलोचना की जाती है, तो वे मूकदर्शक बनकर नहीं रह सकते और जवाब देना उनका अधिकार है।
इस दौरान उन्होंने टीवीके (TVK) कार्यकर्ताओं पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे सदन में भ्रष्टाचार और अनियमितता जैसे गंभीर शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं।


