तमिलनाडु सरकार की 'थाईमामन गोल्ड रिंग' योजना के लिए 755 करोड़ रुपये का टेंडर जॉय अलुक्कास ने मात्र 1 पैसे की बोली लगाकर हासिल कर लिया है। इस टेंडर प्रक्रिया में जॉय अलुक्कास कंपनी सबसे कम बोली लगाने वाली (L1) कंपनी के रूप में चुनी गई है।
कंपनी ने सोने की बाजार दर के अलावा, योजना के लिए आवश्यक मजदूरी, मेकिंग चार्ज, हॉलमार्क और परिवहन सहित सभी अतिरिक्त खर्चों के लिए कुल मिलाकर केवल 1 पैसे का प्रस्ताव दिया था। अन्य प्रतिस्पर्धी कंपनियों की तुलना में बेहद कम बोली लगाने के कारण जॉय अलुक्कास को यह अनुबंध प्रदान किया गया है।

