त्रिची से 126 यात्रियों को लेकर सिंगापुर जा रहे इंडिगो विमान में उड़ान भरने के 20 मिनट बाद तकनीकी खराबी आ गई। पायलट ने तुरंत त्रिची हवाई अड्डे के नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना दी। विमान को वापस त्रिची की ओर मोड़ दिया गया और सुरक्षित उतरने से पहले यह करीब 20 मिनट तक आसमान में चक्कर लगाता रहा, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।
रात 9:02 बजे विमान को त्रिची हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया। विमान के उतरने के बाद तकनीकी विशेषज्ञों की टीम खराबी को ठीक करने में जुट गई है। विमानन कंपनी के अधिकारी यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने पर विचार कर रहे हैं।


