कोयंबटूर के बाहरी इलाकों में स्थित कॉलेज छात्र छात्रावासों में पुलिस ने अचानक छापेमारी की। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना था कि कहीं हॉस्टल में छात्रों के अलावा अन्य बाहरी लोग तो नहीं रह रहे हैं और वहां किसी प्रकार के नशीले पदार्थों का भंडारण तो नहीं किया गया है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुछ कमरों से चाकू समेत अन्य हथियार बरामद किए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। इस मामले में पुलिस की जांच और तलाशी अभियान अभी भी जारी है।


