चेन्नई स्थित अन्ना अरिवलयम में डीएमके की कार्यकारी समिति की बैठक कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलावों पर चर्चा होने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, पार्टी नेतृत्व ने संगठनात्मक मजबूती के लिए दो विधानसभा क्षेत्रों पर एक जिला सचिव नियुक्त करने की योजना बनाई है। इस नई प्रशासनिक व्यवस्था के तहत पदाधिकारियों की नियुक्ति पर बैठक में अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

