विधानसभा अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि सदन की कार्यवाही से हटाए गए अंशों को यदि सोशल मीडिया पर रील्स के रूप में साझा किया गया, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि सदन की गरिमा और मर्यादा को बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


