DMK की कार्यकारी समिति की बैठक में पार्टी संगठन में बड़े बदलावों को मंजूरी दी गई है। बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार, अब जिला सचिवों के लिए अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष निर्धारित कर दी गई है।
इसके साथ ही, पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला सचिवों की संख्या को बढ़ाकर 110 करने का भी निर्णय लिया है।

