डीएमके अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने स्वीकार किया है कि पार्टी पदाधिकारियों की गलतियां भी चुनावी हार का एक कारण रही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी अपनी कमियों को पहचानने में विफल रही है और अब समय आ गया है कि इन गलतियों को खुले तौर पर स्वीकार किया जाए।
पार्टी में संगठनात्मक बदलाव करते हुए स्टालिन ने घोषणा की कि अब हर दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक जिला सचिव नियुक्त किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि डीएमके में जिला सचिव पद के लिए आयु सीमा 70 वर्ष निर्धारित की गई है।

