द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने पार्टी में 70 वर्ष की आयु सीमा का नया नियम लागू कर दिया है। इस निर्णय के चलते पार्टी के 13 जिला सचिवों को उनके पदों से मुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में चेन्नई में पार्टी की कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित की गई थी।
पद से हटाए गए नेताओं में ए.वी. वेलु, सेंजी मस्तान, के.एस.एस.आर. रामचंद्रन, अनीता राधाकृष्णन, आर. गांधी, मुथुसामी, सकोट्टई अनबझगन, रघुपति, सुंदर, एस.आर. शिवलिंगम, थलापति, रामकृष्णन और अवुडैयाप्पन शामिल हैं।


