तमिल फिल्म निर्माता संघों ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए 1 सितंबर से सभी फिल्मों की शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन कार्यों को रोकने की घोषणा की है। इस निर्णय के चलते अब नई फिल्मों की रिलीज पर भी अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी गई है।
यह कदम वितरकों और थिएटर मालिकों के उस फैसले के विरोध में उठाया गया है, जिसके तहत फिल्मों को ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के लिए थिएटर रिलीज के बाद आठ सप्ताह का इंतजार करना अनिवार्य है। निर्माताओं ने इस शर्त के खिलाफ अपना कड़ा रुख स्पष्ट किया है।

