DMK की उप-महासचिव कनिमोझी ने पार्टी के भीतर महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग की है। चेन्नई में आयोजित पार्टी की कार्यकारी समिति की बैठक के दौरान उन्होंने यह बात कही।
कनिमोझी ने जोर देकर कहा कि पार्टी के भीतर बदलाव की शुरुआत संगठनात्मक पदों से ही होनी चाहिए। उन्होंने इस संबंध में अपनी राय पार्टी आलाकमान के समक्ष स्पष्ट रूप से रखी है।

