महाराष्ट्र सरकार ने पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने वाले खोजी कुत्तों के भरण-पोषण की जिम्मेदारी लेने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि इन कुत्तों के भोजन और चिकित्सा सहित सभी खर्चों का वहन अब राज्य सरकार करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि 10 वर्षों तक सेवा देने वाले इन कुत्तों को सेवानिवृत्ति के बाद बेसहारा नहीं छोड़ा जाना चाहिए।
प्रशासन ने यह भी तय किया है कि सेवानिवृत्त कुत्तों को किसी अन्य को गोद देने के बजाय, उन्हीं लोगों की देखरेख में रखा जाएगा जो पहले से ही पुलिस विभाग के तहत उनकी देखभाल कर रहे हैं।


