सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के एक मामले में 30 साल से जेल में बंद 105 वर्षीय बुजुर्ग को रिहा करने का आदेश दिया है। पश्चिम बंगाल के रहने वाले रसिक मंडल को 1994 में 74 वर्ष की आयु में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
अदालत ने सजा की अवधि पूरी होने से पहले ही उन्हें रिहा करते हुए स्वतंत्र रूप से जीवन जीने की अनुमति दे दी है। गौरतलब है कि रसिक मंडल को इससे पहले 2024 में जमानत दी गई थी।

