डी-मार्ट स्टोर पर एक्सपायरी डेट निकल जाने के बाद भी गेहूं का आटा बेचने का गंभीर आरोप लगा है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक्सपायरी तिथि समाप्त होने के बावजूद उत्पाद को बिक्री के लिए रखे जाने का दावा किया गया है।
इस घटना ने उपभोक्ताओं के बीच भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। इंटरनेट पर लोग इस मामले को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और स्टोर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।

