डीएमके की उप-महासचिव कनिमोझी करुणानिधि ने पार्टी नेतृत्व के समक्ष अधिक प्रभावशाली जिम्मेदारी की मांग रखी है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें अब उप-महासचिव या संयुक्त महासचिव जैसे पदों में कोई रुचि नहीं है।
पार्टी के भीतर अपनी भूमिका को लेकर कनिमोझी ने नेतृत्व से अपनी अपेक्षाएं साझा की हैं। उन्होंने जोर देकर कहा है कि उन्हें संगठन में ऐसी जिम्मेदारी दी जाए जिसमें अधिक अधिकार निहित हों।


