अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर 1 सितंबर से बोर्डिंग पास पर मुहर लगाने की प्रक्रिया को समाप्त कर दिया गया है। अब विदेश यात्रा करने वाले यात्री अपने मोबाइल फोन पर प्राप्त ई-बोर्डिंग पास दिखाकर इमिग्रेशन क्लीयरेंस प्राप्त कर सकेंगे।
बोर्डिंग पास पर मुहर स्पष्ट न होने के कारण स्कैनिंग में आने वाली तकनीकी समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से यह नई व्यवस्था लागू की गई है।



