मारुति और टाटा के बाद अब हुंडई ने भी अपनी कारों की कीमतों में इजाफा करने का फैसला किया है। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, हुंडई के सभी मॉडलों की नई कीमतें 1 सितंबर से प्रभावी हो जाएंगी।
रिपोर्टों के मुताबिक, कारों की कीमतों में एक प्रतिशत तक या अधिकतम 20,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।



