बेंगलुरु और मंगलुरु के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का पश्चिमी घाट की पहाड़ियों से होकर गुजरने का दृश्य लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। घने जंगलों और घुमावदार रास्तों के बीच से गुजरती ट्रेन की यह मनमोहक तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
इन दृश्यों को देखकर यात्री और सोशल मीडिया उपयोगकर्ता काफी प्रभावित हो रहे हैं।



