डीएमके सांसद कनिमोझी ने सार्वजनिक जीवन में सक्रिय महिलाओं के खिलाफ की जा रही अभद्र टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं को इस तरह के हमलों का सामना करना पड़ रहा है। कनिमोझी ने इसे पुरुष प्रधान राजनीति की संकीर्ण मानसिकता का परिचायक बताया।
उन्होंने कहा कि जब लोग वैचारिक रूप से महिलाओं का सामना करने में विफल रहते हैं, तो वे उनके पहनावे, व्यक्तित्व और निजी जीवन को निशाना बनाते हैं। कनिमोझी ने जोर देकर कहा कि महिलाओं को इन ओछी हरकतों से ऊपर उठकर अपनी सफलता हासिल करनी चाहिए।




