दुग्ध विकास मंत्री विजयलक्ष्मी ने विधानसभा अध्यक्ष के पास डीएमके के एक विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मंत्री का आरोप है कि विधायक ने एक जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री और उद्योग मंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में हार और हताशा के कारण डीएमके नेता इस तरह के कृत्य कर रहे हैं।
विधानसभा अध्यक्ष जे.सी.डी. प्रभाकर ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए उचित जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।




