मार्वल स्टूडियोज की सुपरहिट फिल्म 'अवेंजर्स: एंडगेम' एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने घोषणा की है कि इस फिल्म का विशेष 'एनकोर' (Encore) संस्करण 25 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।
यह नया संस्करण 2019 में रिलीज हुई मूल फिल्म से 4 मिनट लंबा है। इस अतिरिक्त फुटेज के साथ फिल्म की कुल अवधि अब 3 घंटे 5 मिनट यानी 185 मिनट हो गई है।



