चेन्नई के क्रोमपेट से एक निजी कंपनी के माध्यम से कैलाश यात्रा पर गए 49 लोगों के लापता होने की खबर है। उनके परिजनों ने चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि इन लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है और उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है।
परिजनों के अनुसार, इन तीर्थयात्रियों की तिब्बत से कल सुबह आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद से ही उनका संपर्क टूट गया है और अब तक उनसे कोई संवाद नहीं हो सका है।



