सलेम जिले के मेट्टूर वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चिन्नामलाई इलाके में पहली बार एक तेंदुए की मौजूदगी दर्ज की गई है। स्थानीय लोगों ने तेंदुए को घूमते हुए देखा और इसका वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
तेंदुए के रिहायशी इलाकों में प्रवेश करने की आशंका के चलते वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है और लोग सतर्कता बरत रहे हैं।



