डीएमडीके (DMDK) महासचिव प्रेमलता विजयकांत ने विधानसभा की कार्यवाही को लेकर तीखी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि सदन की कार्यवाही सामान्य रूप से चलती है, लेकिन जैसे ही मंत्री आधव अर्जुन बोलने के लिए खड़े होते हैं, सदन में हंगामा शुरू हो जाता है और स्थिति विवादपूर्ण हो जाती है।
प्रेमलता ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी जनहित के मुद्दों पर चर्चा के लिए ठोस आंकड़ों के साथ सदन में आती है। उन्होंने कहा कि सदन में केवल एक घंटा ही जनहित के विषयों पर चर्चा हो पाती है, जबकि बाकी का पूरा समय हंगामे और विवादों की भेंट चढ़ जाता है।




