नेपाल में आई भीषण बाढ़ के कारण अब तक 390 लोगों की मौत हो चुकी है। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं, लेकिन अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।
इस प्राकृतिक आपदा में 1,400 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान को और तेज कर दिया गया है।

