तमिलनाडु विधानसभा में आज सामाजिक न्याय, पिछड़ा वर्ग कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा का उत्तर संबंधित मंत्री देंगे। कल हुई चर्चा के क्रम में ही आज मंत्रियों का यह जवाब सदन में पेश किया जाएगा।
कल अनुदान मांगों पर लंबी चर्चा के कारण मंत्रियों का जवाब नहीं हो पाया था, जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी। इसके अतिरिक्त, आज सदन में आवास और शहरी विकास विभाग की अनुदान मांगों पर भी चर्चा की जाएगी।


