मुख्यमंत्री विजय ने मद्रास उच्च न्यायालय में एक जवाबी याचिका दायर कर पांच विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव पर लगी रोक को हटाने की मांग की है। उन्होंने अपनी याचिका में जोर दिया है कि चुनाव आयोग को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार उपचुनावों की घोषणा करनी चाहिए।
याचिका में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में विधायकों के न होने के कारण वहां की जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

