मंत्री के.ए. सेंगोट्टैयान ने डीएमके पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि कार रेस के लिए 24 करोड़ रुपये खर्च किए गए, यह पैसा किसका था? उन्होंने कहा कि सरकारी कार में चलने का अपना एक अलग सम्मान होता है।
इस पर पलटवार करते हुए डीएमके विधायक के.एन. नेहरू ने कहा कि जब आप खेल मंत्री थे, तब आपने 10 करोड़ रुपये का कोई काम नहीं किया और उस राशि को वैसे ही रखा। उन्होंने सवाल किया कि क्या हमें भी आपकी तरह ही काम करना चाहिए।


