तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई के चेम्मांचेरी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की मेगा स्पोर्ट्स सिटी बनाने की परियोजना को रद्द कर दिया है। डीएमके शासनकाल के दौरान घोषित इस परियोजना के लिए कार्य आदेश (वर्क ऑर्डर) जारी किए गए थे और शुरुआती काम भी शुरू हो गया था।
यह परियोजना 112 एकड़ भूमि पर 206 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जानी थी, जिसके लिए आरपीआई (RPI) कंपनी को अनुबंध सौंपा गया था। सरकार ने अब इस कंपनी को आधिकारिक पत्र भेजकर परियोजना का कार्य आदेश रद्द करने की सूचना दे दी है।

