नेपाल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भारत ने अब तक 60 टन मानवीय सहायता भेजी है। अमेरिका और चीन जैसे देशों द्वारा सहायता के आश्वासन के बीच, भारत ने त्वरित राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं।
राहत सामग्री भेजने का सिलसिला 26 अगस्त से शुरू हुआ। इसके अगले दिन 27 अगस्त को खाद्य सामग्री, कंबल, टेंट और सोलर लाइट सहित 37.5 टन राहत सामग्री नेपाल सरकार को सौंपी गई। इसके बाद तीसरे विमान के जरिए पोर्टेबल जनरेटर, जल शोधन गोलियां और खाद्य सामग्री भेजी गई है। राहत कार्यों में सहयोग के लिए डॉक्टरों और फील्ड विशेषज्ञों की 11 सदस्यीय टीम भी नेपाल पहुंच चुकी है।

